यूपी में गांगेय डॉल्फिन को पकड़ा तो खैर नहीं!

गांगेय डॉल्फिन
गांगेय डॉल्फिन
Published on

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांगेय डॉल्फिन को शुक्रवार(06 अक्टूबर) को राज्य जलीय जीव घो‌षित किया है। इसी के साथ वहां के नदी और झरनों को साफ रखने का भी आदेश दिया। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल, घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी जाती है। एक अनुमान के अनुसार राज्य में गांगेय डाल्फिन की संख्या लगभग 2000 है। बता दें क‌ि उत्तर प्रदेश के वन्यजीवों को हानि पंहुचाने पर 5 लाख का मुआवजा भरने का भी निर्देश जारी किया गया है।

क्या कहा CM योगी ने ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 25 बाघ थे। इनकी संख्या 2018 में बढ़कर 65 हुई है। राज्य में 173 बाघ थे। अब यूपी में 205 से अधिक बाघ हैं। आगे उन्होंने कहा कि 2018-19 में मुझे दुधवा जाना पड़ा था। इस दौरान प्रकृति और मनुष्य में असंतुलन जैसी स्थिति बन गई है, जिसके कारण जनहानि को रोकने के लिए हमारी सरकार ने इसे आपदा घोषित किया। इसी के साथ वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीलीभीत के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्य जीव सप्ताह का समापन किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in