सपा सरकार बनी तो खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपये की सम्मान राशि: अखिलेश

खेल क्षेत्र से जुड़े फैसलों को पार्टी के आगामी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा
Lucknow
खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपये की सम्मान राशि
Published on: 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। अखिलेश ने कहा कि खेल क्षेत्र से जुड़े फैसलों को पार्टी के आगामी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

खेलों के ढांचे में बदलाव का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में खेलों के लिए मौजूदा बजट पर्याप्त नहीं है। उनकी सरकार बनने पर खेलों के पूरे ढांचे में बदलाव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांव से लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

सम्मान राशि 11 से बढ़ाकर 21 लाख करने की बात

सपा प्रमुख ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मान राशि 11 लाख रुपये है, जिसे उनकी सरकार बनने पर बढ़ाकर 21 लाख रुपये किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और खेल क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था विकसित करने की बात भी कही। अखिलेश ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को गांव और स्थानीय स्तर से पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की व्यवस्था तैयार की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in