गाजियाबाद : डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, एक कांवड़िये की मौत, दो घायल

हरिद्वार से गंगा जल लेकर नोएडा के भंगेल जा रहे थे कांवड़िये
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

गाजियाबाद : गाजियाबाद जिले में भोजपुर टोल प्लाजा के पास एक मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकरा जाने से एक कांवड़िये की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आकाश बिष्ट, अंशुल अवस्थी और राहुल चौबे (सभी लगभग 25 वर्ष आयु वर्ग के) हरिद्वार से गंगा जल लेकर नोएडा के भंगेल जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा, घायलों को मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंशुल अवस्थी को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य का उपचार किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in