लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, CM योगी ने ल‍िया संज्ञान

घटना पर सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने, राहत-बचाव तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, प्रशासन को उच्च सतर्कता पर रखा गया
UP
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
Published on

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने घटना का संज्ञान ल‍िया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश द‍िए हैं।

बताया जा रहा है कि आईटी की कोई कंपनी है, जहां बच्चे ट्रेनिंग करते हैं वही बच्चे फंसे हुए हैं। एक फायर कर्मी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग यहां पर फंसे हुए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है। 

सीएम योगी ने ल‍िया घटना का संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए। 

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in