गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका

डिलीवरी कर्मी घायल, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी
घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी
घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी
Published on: 

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आयी है। यहां गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर अचानक धमाका हुआ है। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि एक डिलीवरी कर्मी शीशे के टुकड़ों से घायल हुआ है। पुलिस का दावा है कि 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

पुलिस चौकी के अंदर धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए। उस समय चौकी के अंदर एक डिलीवरी बॉय और पुलिसकर्मी मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर चौकी के अंदर धमाका किस वजह से हुआ।

गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर हुए अचानक धमाके की घटना की खबर मिलते ही इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य पुलिस टीम के साथ चौकी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि वहां रखी चीज में अचानक धमाका कैसे हुआ ?

मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी नमूने इकट्ठा किए हैं। अब इनकी जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि उस सामान में क्या था और वह कैसे फटा।

जांच अधिकारियों ने बताया कि पुलिस चौकी और उसके आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश है कि संदिग्ध सामान वहां कौन लेकर आया था और वह चौकी के अंदर कैसे पहुंचा।

पुलिस को जांच में पता चला है कि धमाके में कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल हो गया है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी
रामनगरी की महिमा : ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या पहुंचे शेन
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News