CM योगी का कांग्रेस-सपा पर वार : ‘भ्रष्ट और अक्षम पार्टियां’ करार

उन्नाव में 570 करोड़ से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
CM योगी आदित्यनाथ
CM योगी आदित्यनाथ
Published on

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों दलों को 'भ्रष्ट' बताया और आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने केवल अपने-अपने परिवारों के हित में काम किया।

आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि केंद्र और राज्य में BJP सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्य पहले की सरकारों के लंबे कार्यकाल में नहीं हो सके।

उन्होंने कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों को यह काम करने से किसने रोका? उनमें क्षमता नहीं थी। वे अक्षम और भ्रष्ट थे। उन्होंने केवल अपने परिवारों के बारे में सोचा, गरीबों के बारे में नहीं।

CM योगी आदित्यनाथ
CM योगी का दावा : UP में पुलिस भर्ती पूरी तरह पारदर्शी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए गरीबों का मतलब नेहरू-गांधी परिवार है, जबकि सपा के लिए गरीबों का मतलब सैफई परिवार तक सीमित रहा है। इसके अलावा वे किसी के बारे में नहीं सोच सकते।

आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर गरीबों की आवाज दबाने और अपराधियों व माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान कथित माफिया प्रभाव इतना बढ़ गया था कि राज्य में भय का माहौल था।

उन्होंने रामायण के पात्रों का उल्लेख करते हुए कहा, जब मैं इन राज्य-संरक्षित माफियाओं को देखता हूं, तो मुझे खर, दूषण, मारीच और सुबाहु जैसे पात्र याद आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस के नेता गरीबों के बजाय माफियाओं के लिए चिंता जताते रहे हैं। इन दलों ने युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों की अनदेखी की है।

उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश विकास और विरासत दोनों के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और अब राज्य 'भ्रष्टाचार और अराजकता' को स्वीकार नहीं करेगा।

CM योगी आदित्यनाथ
बरेली में मुहर्रम जुलूस से पहले कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in