बरेली में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, UCC सभी राज्यों को लाभ प्रदान करेगा

अब पूरे देश को UCC की जरूरत : धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी
Published on: 

बरेली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को कहा कि जिस तरह गंगोत्री से मां गंगा निकल कर पूरे देश को सींचती हैं, उसी प्रकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की शुरुआत उत्तराखंड से हुई और यूसीसी की गंगोत्री सभी राज्यों को लाभ प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, यूसीसी लागू होने के बाद मुस्लिम बहनें भाजपा सरकार को धन्यवाद दे रही हैं। यूसीसी का प्रभाव सिर्फ उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में इसकी समरस धारा बहेगी।

धामी ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म, समुदाय या पंथ के खिलाफ नहीं है। यह कानून संपत्ति के उत्तराधिकार से जुड़े विवादों का भी समाधान करेगा और महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in