क्रिकेट मैच के दौरान सीने में लगी बॉल, अस्पताल में हो गई मौत, जानें पूरा मामला

फिरोजाबाद में मैच के दौरान गेंद लगने से हुआ बेहोश
बैट बॉल
बैट बॉल
Published on

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान चमड़े की गेंद लगने से 12 साल का एक किशोर बेहोश हो गया और बाद में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, मृत बच्चे की पहचान फिरोजाबाद निवासी अंश के रूप में हुई है। हादसे के दौरान वह बल्लेबाजी कर रहा था।

नगर पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी रंछोर मोहल्ले का रहने वाला अंश सोमवार की शाम फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की ओर से टूंडला में फाइनल मैच खेलने गया था। मैच खेलते समय विरोधी गेंदबाज की गेंद अंश के सीने में लगी, जिससे वह बेहोश हो गया।

उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in