लखनऊ में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर बनेगा संग्रहालय, यूपी सरकार ने दी मंजूरी

संग्रहालय निर्माण के लिए 65 करोड़ रुपये स्वीकृत
लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल
लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल
Published on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में निर्माणाधीन ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इस विषय में जल्द ही निर्माण और विकास की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

बयान के मुताबिक, गोमती नदी किनारे वसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में निर्माणाधीन ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर संग्रहालय निर्माण को प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी गई। इस कार्य के लिए 65 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है और 22.55 करोड़ रुपये पहली किस्त के तौर पर जारी कर दिये गये हैं।

इसके अलावा, राज्य संग्रहालय परिसर में पुरानी कोठी में कैफेटेरिया और इसके विस्तार के तहत पुस्तकालय के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है।

बयान में बताया गया कि 4.87 करोड़ रुपये की लागत से दोनों परियोजनाओं को पूरा करने की योजना को संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति की हाल ही में हुई बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in