नेपाल: अवैध सोना रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

नेपाल: अवैध सोना रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

Published on: 

काठमांडू :

नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को आधा किलोग्राम से अधिक अवैध सोना रखने के आरोप में एक भारतीय नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र से 42 वर्षीय मोहम्मद चेरा थोडी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि थोडी कतर एयरवेज के विमान में सवार होकर दोहा से नेपाल पहुंचा था और सुरक्षा जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके सामान से 536 ग्राम अवैध सोना बरामद किया। इस बीच, पुलिस ने नेपाल के बारा जिले की पचरौता नगरपालिका के निवासी 32 वर्षीय अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार किया। अंसारी भी उसी विमान में सवार था और वह बिना किसी वैध दस्तावेज के 69.6 ग्राम सोना लेकर पहुंचा था।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in