टॉप न्यूज़
दोस्त ने किया लड़की का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
दोस्त ने किया लड़की का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
चेन्नई :
चेन्नई के बाहरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। तांबरम (शहर) पुलिस ने लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि अभियुक्त जे. मुत्तुसामी ने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी से दोस्ती की थी। दोनों लगभग एक महीने से फोन के जरिए संपर्क में थे। लड़की की मां ने 25 सितंबर को वंडालूर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात मुत्तुसामी कथित तौर पर लड़की को ओल्ड नल्लूर के पास एक कृषि क्षेत्र में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। तांबरम पुलिस ने कहा, ‘शिकायत के आधार पर वंडालूर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। शिकायत मिलने के एक घंटे के भीतर अभियुक्त मुत्तुसामी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुत्तुसामी को रिमांड पर भेज दिया गया है।’ पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह मामला तांबरम (शहर) पुलिस सीमा के अंतर्गत कांडिगाई गांव में एक बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले से जुड़ा नहीं है। कांडिगाई गांव के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप के संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को कहा था, ‘ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके कि कथित घटना सरकारी स्कूल में हुई थी। हालांकि, जांच जारी है।’ पुलिस ने चेतावनी दी कि इस तरह की अप्रमाणित (बिना पुष्टि के) जानकारी को आगे न फैलाया जाए।

