बांग्लादेश में 12 को चुनाव, दो दिन पहले यूनुस ने देशवासियों से की विशेष अपील

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का देश के लोगों से हां कहने की अपील।
बांग्लादेश में 12 को चुनाव, दो दिन पहले यूनुस ने देशवासियों से की विशेष अपील
Published on

ढाकाः बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अपने देश के लोगों से 12 फरवरी को आम चुनावों के साथ-साथ होने वाले जनमत संग्रह में ‘हां’ में वोट देने और उनके प्रस्तावित सुधार पैकेज का समर्थन करने की जोरदार अपील की।

यूनुस ने सोमवार देर रात वरिष्ठ सचिवों और शीर्ष नौकरशाहों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि जनमत संग्रह के दौरान ‘हां’ में अधिक वोट मिलते हैं तो बांग्लादेश के भविष्य का निर्माण अधिक सकारात्मक तरीके से होगा।’’

यूनुस ने कहा कि जनमत संग्रह के दौरान यदि लोग ‘हां’ में वोट करते है तो इससे ‘‘कुशासन’’ दूर करने में मदद मिलेगी। यूनुस का प्रशासन जटिल 84-सूत्रीय सुधार पैकेज को लेकर जनता का समर्थन हासिल करने के लिए पिछले कई हफ्तों से सक्रिय अभियान चला रहा है।

कई कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि चूंकि जनमत संग्रह में मतदाताओं को ‘हां’ या ‘नहीं’ में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता है, इसलिए अंतरिम सरकार से यह अपेक्षा की जाती है कि वह खुले तौर पर पक्षपातपूर्ण भूमिका अपनाने के बजाय निष्पक्ष रुख बनाए रखे। कुछ न्यायविदों ने जनमत संग्रह की वैधता पर भी सवाल उठाया, क्योंकि बांग्लादेश के संविधान में इस तरह के जनमत संग्रह का कोई प्रावधान नहीं है।

इस जनमत संग्रह में ‘जुलाई राष्ट्रीय चार्टर-2025’ नामक सुधार प्रस्तावों पर जनता की सहमति मांगी गई है। इसकी घोषणा यूनुस ने पिछले साल 17 अक्टूबर में की थी।

बांग्लादेश में 12 को चुनाव, दो दिन पहले यूनुस ने देशवासियों से की विशेष अपील
बांग्लादेश का अमेरिका से व्यापार समझौता, शुल्क घटकर हुआ 19%

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in