रील बनाने के लिए चलतीं गाड़ियों के दरवाजे खोलने वाला युवक गिरफ्तार

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 22 वर्षीय युवक को मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने और सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने के लिए बस पैसेंजर को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
opening doors of moving vehicles
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
Published on

नई दिल्ली: इसी महीने दिल्ली में रील बनाने के चक्कर में एक नाबालिग लड़के ने 23 वर्षीय युवक को अपनी एसयूवी टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। दिल्ली में रील बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बाइक चला रहा युवक चलती गाड़ियों के दरवाजे खोल रहा है। आखिर इस युवक की यह हरकत भारी पड़ी और अब वह पुलिस हिरासत में है।

चलती गाड़ियों के दरवाजे खोलने वाले युवक संबंध में दिल्ली ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 22 वर्षीय युवक तुषार पुनिया को मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने और सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने के लिए बस पैसेंजर को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन प्लेट भी नहीं थी, और आरोपी की पहचान खजूरी खास के रहने वाले तुषार पुनिया के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें एक आदमी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए और चलते ट्रैफिक में डीटीसी बस, ऑटो समेत अन्य गाड़ियों के दरवाजे खोलते हुए दिख रहा था, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो रहा था।

opening doors of moving vehicles
पीएम मोदी की गाड़ी में मैक्रों, लिखा-जय हो...

दिल्ली पुलिस ने कहा, "वायरल रील का संज्ञान लेते हुए, न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू की गई।" ऑफिसर ने कहा कि आरोपी की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई थी। टीम ने इलाके से सीसीटीवी फुटेज स्कैन किया, बाइकर की पहचान के लिए वायरल वीडियो जांच की गई। आरोपी का पता लगाया गया और उसे पकड़ लिया गया। जुर्म में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी उसके पास से बरामद कर ली गई है।

गौरतलब है कि 3 फरवरी को दिल्ली में एक नाबालिग लड़के ने अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार साहिल को उड़ा दिया था जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। स्कॉर्पियो ने एक कार को भी धक्का मारा था जिससे उसका चालक घायल हो गया था। स्कॉर्पियो चला रहे नाबालिग लड़के पर रील बनाने के चक्कर में दुर्घटना करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in