'इस जन्म में तो आप हमें नहीं हरा सकते', केजरीवाल ने मोदी को किया था चैलेंज

वीडियो हो रहा है वायरल
'इस जन्म में तो आप हमें नहीं हरा सकते', केजरीवाल ने मोदी को किया था चैलेंज
Published on

नई दिल्ली - दिल्ली विधानसभा चुनाव ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में कमल खिल गया है। भाजपा की जीत के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल‌ मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे थे।

इस वीडियो में वह मंच से प्रधानमंत्री मोदी को चैलेंज कर रहे थे कि इस जन्म में तो भाजपा उनको नहीं हरा सकती। वीडियो में केजरीवाल कह रहे हैं कि, "आप हमें इस जन्म में नहीं हरा सकते, दिल्ली में हमें हराने के लिए आपको एक और जन्म लेना होगा।"

वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भाजपा समर्थक तेजी से शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा समर्थक कह रहे हैं कि मोदी जी ने इसी जन्म में केजरीवाल को हरा ‌दिया। वर्तमान में भाजपा 70 में से 48 सीटों के साथ आगे बढ़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों के साथ भाजपा से काफी पीछे है।

भाजपा का वोट शेयर 47.01 प्रतिशत और आप का 43.16 प्रतिशत रहा। इस चुनाव के नतीजों ने आप को झटका तो दिया ही है, साथ ही इस चुनाव ने आप की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। आप को अब इस कठोर वास्तविकता का सामना करना होगा कि भाजपा ने राजधानी में अपना कमल खिला दिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in