तीनों सेनाओं का महिला समुद्री नौकायन अभियान दल स्वदेश लौटा

11 महिला अधिकारियों की टीम ने लगभग दो महीने तक समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में यात्रा की
तीनों सेनाओं का महिला समुद्री नौकायन अभियान दल स्वदेश लौटा
Published on

नई दिल्ली : सेशेल्स के अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौकायन अभियान पर निकला 12 महिलाओं का दल स्वदेश लौट आया है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘त्रि-सेवा जलयात्रा अभियान’ दल को इस यात्रा के दौरान उष्णकटिबंधीय तूफानों, अशांत समुद्र और लंबे समय तक थकान का सामना करना पड़ा। गत सात अप्रैल को आरंभ हुआ यह ऐतिहासिक अभियान भारतीय सशस्त्र बलों की महिला टीम द्वारा किया गया पहला अंतरराष्ट्रीय ‘ओपन-सी’ नौकायन मिशन है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वदेश में निर्मित 56 फुट लंबे ‘त्रिवेणी’ पोत पर सवार होकर सेना, नौसेना और वायुसेना की 11 महिला अधिकारियों की टीम ने लगभग दो महीने तक समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में यह यात्रा की। अभियान में चालक दल ने असाधारण धीरज और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। मंत्रालय ने कहा कि त्रि-सेवा महिला नौकायन अभियान दल सेशेल्स की 1,800 समुद्री मील की अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय यात्रा पूरी करने के बाद चार जून को स्वदेश लौट आया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in