कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ?

हमले के बाद देश के सामने आकर दिया बयान
कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ?
Published on: 

नई दिल्ली - भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस पूरे स्ट्राइक की जानकारी जिन दो महिला अधिकारियों ने दी, उसमें एक विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी थीं।

व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर हैं। व्योमिका सिंह का सपना छठी कक्षा से ही वायुसेना में शामिल होने का था। उनके नाम ‘व्योमिका’ का अर्थ है ‘आकाश में निवास करने वाली’। व्योमिका सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में भाग लिया। वह अपने परिवार की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने सशस्त्र बलों में सेवा की है। उन्हें 18 दिसंबर 2019 को भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन प्राप्त हुआ।

2,500 घंटे से अधिक उड़ान

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 2,500 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत जैसे कठिन इलाकों में चेतक और चीता हेलिकॉप्टरों का संचालन किया है। उन्होंने कई बचाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें नवंबर 2020 में अरुणाचल प्रदेश में एक प्रमुख मिशन शामिल है। यही नहीं 2021 में व्योमिका सिंह ने 21,650 फीट ऊंचे माउंट मणिरंग पर एक त्रि-सेवा महिला पर्वतारोहण अभियान में भाग लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in