“कहां है पुष्पा?”—शुभेंदु का हमला, गुंडों को दी खुली चेतावनी

शुभेंदु अधिकारी बोले—हिंसा और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई तय
“कहां है पुष्पा?”—शुभेंदु का हमला, गुंडों को दी खुली चेतावनी
Published on

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विपक्ष और कथित गुंडा तत्वों पर तीखा हमला बोलते हुए सख्त चेतावनी दी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “वो ‘पुष्पा’ कहां है? चुनाव के समय जितनी शिकायतें की गई थीं, अब उन सभी पर कार्रवाई होगी। किसी को भी गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय है और आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम बनाए रखने की सलाह देती है। “हम नहीं कहते कि जीत के बाद डीजे बजाओ या जबरदस्ती रंग लगाओ। यह बीजेपी की संस्कृति नहीं है,” उन्होंने कहा।

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि वह खुद प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, पीड़ित लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। साथ ही उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट की जांच कर सभी दोषियों को बेनकाब किया जाए।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इलाके में किसी भी गुंडे को रहने नहीं दिया जाएगा और जिन लोगों ने आम जनता पर अत्याचार किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in