अब पश्चिम बंगाल विधानसभा होगी ई-विधानसभा

200 नए विधायकों की होगी ट्रेनिंग, 18 जून से शुरू हो रहा है बजट सत्र
गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करते स्पीकर रथीन्द्र बोस। साथ में हैं प्रिंसिपल सेक्रेटरी सोमेंद्रनाथ बोस
गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करते स्पीकर रथीन्द्र बोस। साथ में हैं प्रिंसिपल सेक्रेटरी सोमेंद्रनाथ बोस
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विभानसभा अब ई विधानसभा होगी। यहां सभी कामकाज पेपरलेस होगा। गुरुवार को स्पीकर रथीन्द्र बोस ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 18 जून से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। लाइव प्रसारण की सुविधा की शुरुआत होगी। वहीं 200 नये विधायकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बजट सत्र के बाद ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा। स्पीकर ने कहा कि ई-विधानसभा के निर्णय के बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी थी। विधानसभा में कामकाज डिजिटल होने पर सभी को जानकारी सीधे प्राप्त होगी। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही घोषणा की है कि अब से विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि लोग अपने विधायकों के कामकाज और विधानसभा की कार्यवाही अपनी आंखों से देख सकें। वहीं विधानसभा में म्यूजियम में आम लोग भी आ सकें, इसकी भी व्यवस्था होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in