पाक से हथियार तस्करी, 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

जाने क्या है पूरा मामला
पाक से हथियार तस्करी, 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Published on: 

चंडीगढ़ : पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर बताया कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर की आतंकवाद विरोधी टीम ने 2 व्यक्तियों सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह को गिरफ्तार किया है, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे।

उन्होंने 8 हथियार भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन अभिुक्तों को पाकिस्तान स्थित तस्कर नूर से मिली अवैध हथियारों की खेप ले जाते समय रोका गया था। उनके पास से 3 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, 4 पीएक्स 5 पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की गयी। डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और इसके अतिरिक्त संचालकों की पहचान करने तथा तस्करी गिरोह के पूरे क्षेत्र का पता लगाने के लिए जांच की गयी। उन्होंने कहा, ‘पंजाब पुलिस ऐसे गिरोहों का सफाया करने तथा राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in