Border -2 में इस बहादुर सिपाही का किरदार निभा रहे हैं Varun Dhawan

हाल ही में अपडेट आया कि फिल्म में वरुण धवन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
Border -2 में इस बहादुर सिपाही का किरदार निभा रहे हैं Varun Dhawan
Published on

नई दिल्ली - भारतीय सेना के साहस को दर्शाने वाली फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज़ हुई थी और यह सनी देओल की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। इन दिनों इसके सीक्वल 'बॉर्डर 2' को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में खबर आई थी कि वरुण धवन फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन उनके किरदार के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

अब उनके रोल से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। वरुण धवन इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और 'बॉर्डर 2' भी उनकी आने वाली फिल्मों की सूची में शामिल है। सनी देओल इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिका को दोबारा निभाएंगे। दिलजीत दोसांझ वायुसेना अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि अहान शेट्टी नौसेना कमांडर की भूमिका में दिखाई देंगे। अब यह भी साफ हो गया है कि वरुण धवन फिल्म में किस युद्ध नायक का किरदार निभाएंगे।

सेना के इस बहादुर मेजर का रोल निभाएंगे वरुण

सूत्रों के अनुसार, वरुण धवन 'बॉर्डर 2' में युद्ध नायक होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाएंगे। होशियार सिंह दहिया को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद कर्नल का पद दिया गया था और उनकी बहादुरी के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

वरुण धवन ने रोल के लिए दो महीने तक की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी में 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू होने से पहले, वरुण धवन ने अपने किरदार के लिए दो महीने तक कड़ी तैयारी की थी। इस दौरान, वह भारतीय सेना के अफसरों से मिले, अपने लुक के लिए डिजाइनर शीतल शर्मा के साथ कॉस्ट्यूम ट्रायल किए और सेना दिवस पर भारतीय सैनिकों के साथ समय बिताया, जहां उन्होंने उनके अनुभवों के बारे में भी बातचीत की। वरुण का किरदार हरियाणा के एक छोटे से गांव से सेना में भर्ती होकर 1971 के कारगिल युद्ध में भागीदारी तक की यात्रा को दर्शाएगा। इस किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए वरुण ने अपनी फिटनेस पर भी जमकर मेहनत की है। इस नई जानकारी के बाद, फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in