बेकाबू ट्रक की बस से टक्कर, 3 मृत, आठ घायल

घटना करीब सुबह छह बजे हुई
बेकाबू ट्रक की बस से टक्कर, 3 मृत, आठ घायल
Published on: 

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और निजी बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना संगमनेर इलाके में कोल्हार-घोटी राजमार्ग पर सुबह करीब छह बजे हुई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि लोनी से संगमनेर की ओर जा रहा ट्रक मुंबई से शिरडी की ओर जा रही लग्जरी बस से टकरा गया। उन्होंने कहा कि बस में सवार दो यात्रियों और ट्रक के सह-चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बस में सवार आठ यात्री भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान ट्रक के सह-चालक फिरोज लाला शेख (46), बस यात्री अंजू रवींद्र वाल्मीक (39) और प्रवीण सोपान कंदलकर (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि संगमनेर तालुका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in