ममता के गढ़ में हलचल, शुभेंदु अधिकारी की एंट्री

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दक्षिण कोलकाता की बहुचर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।
भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी।
भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी।xsm
Published on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दक्षिण कोलकाता की बहुचर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस सीट पर उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।

शुभेंदु सुबह कोलकाता पहुंचे और चकबेरिया रोड की ओर रवाना हुए, जहां उन्होंने भाजपा के भवानीपुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और एक रैली निकाली। उन्होंने चुनाव प्रचार के अपने पहले दिन पत्रकारों से कहा कि रैली में लोगों की प्रतिक्रिया से उन्हें काफी हौसला मिला है। शुभेंदु ने रैली में भारी भीड़ को असाधारण बताते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे स्वीकार करेंगे।” शुभेंदु ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, “घुसपैठियों और भ्रष्टाचार के नेता को हराना होगा।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटे दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के भतीजे द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की। शुभेंदु का इशारा तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर था। चकबेरिया रोड इलाके में दोनों दलों के समर्थकों की भारी भीड़ जमा होने से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी।
जुबीन केस में तेजी, गुवाहाटी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु के आगमन का जश्न मनाया, वहीं तृणमूल समर्थकों ने दीवारों पर ‘जय बांगला’ लिखना जारी रखा और ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए।

कोलकाता पुलिसकर्मियों को भारी संख्या में तैनात किया गया और उन्होंने विरोधी समर्थकों को अलग करने व किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की पुरजोर कोशिश की। इस बीच तापस रॉय ने कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित करके संयम दिखा सकता था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in