ट्रंप को भारत-पाकिस्तान में शांति समझौते कराने के लिए मिलना चाहिए श्रेय: रूबियो

राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रूबियो ने अपने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सफलताओं को गिनाया।
ट्रंप को भारत-पाकिस्तान में शांति समझौते कराने के लिए मिलना चाहिए श्रेय: रूबियो
Published on

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटनः अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “भारत-पाकिस्तान जैसे मुश्किल” शांति समझौतों समेत कई शांति समझौते कराए हैं और वह देश की विदेश नीति को नया रूप देने के लिए “खास श्रेय” के हकदार हैं।

मंगलवार को राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रूबियो ने कहा कि कई दशकों में पहली बार अमेरिका को “सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध” बनाने की सोच के साथ विदेश नीति पर काम हुआ है।

ट्रंप ने दिया विदेश नीति को नया रूप

रूबियो ने कहा, “बाकी सभी शांति समझौतों का कोई जिक्र नहीं करूंगा लेकिन भारत और पाकिस्तान या कंबोडिया और थाईलैंड जैसे बहुत ही मुश्किल समझौतों का उल्लेख करना जरूरी है। मेरा मानना है कि हमारी विदेश नीति को नया रूप देने के लिए राष्ट्रपति को खास श्रेय मिलना चाहिए।”

इससे पहले ट्रंप ने मंत्रिमंडल बैठक के दौरान दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान विवाद समेत विभिन्न वैश्विक मुद्दों को सुलझाया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने “आठ युद्ध” रुकवाए हैं और हरेक के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने रूस-यूक्रेन मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा, “हमने आठ युद्ध रुकवाए... अब हम एक और रुकवाने जा रहे हैं। मेरी ऐसी सोच है, मुझे ऐसी उम्मीद है।”

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in