तृणमूल उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 SC-ST और 47 अल्पसंख्यक, ममता का दावा- हम 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

टीएमसी ने 52 महिलाओं को टिकट दिये हैं। 95 एससी-एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं और 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट दिखाते हुए।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट दिखाते हुए।

तृणमूल कांग्रेस अभी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। उन्होंने कहा, "उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले, मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूँ... मैं 'माँ माटी मानुष' और 'बांग्लार संस्कृति' को आप सभी को समर्पित करती हूँ, और 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूँ। मैं BJP से कुछ कहना चाहती हूँ—आप डर क्यों रहे हैं? अगर आप लड़ना चाहते हैं, तो कृत्रिम संकट पैदा न करें; मैदान में सही तरीके से उतरें। ECI, आपने तो कमाल का खेल खेला है... BJP के जीतने का कोई मौका नहीं है। इस बार पिछली बार के मुकाबले आपकी सीटें कम हो जाएँगी।  

ममता बनर्जी ने कहा कि अभी जब कि चुनाव का नोटिफिकेशन नहीं हुआ, मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी और दूसरे पुलिस अधिकारियों को हटा दिया गया।

ममता बनर्जी ने यह कहा कि यह चुनाव बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है, दिल्ली नहीं जीतेगा। इसमें बंगाल ही जीतेगा। भले कितने ऑफिसर बदले जाएं, लेकिन वो नहीं जीतेंगे। हम ही जीतेंगे। उन्होंने पूरी शक्ति छीन ली है, लेकिन एक शक्ति नहीं छीन पाए हैं, वह है जनता की शक्ति। 

ममता ने पीएम मोदी को निशाने पर लेकर कहा,  "माननीय प्रधानमंत्री जी, अगर आपको लोकतंत्र में भरोसा है तो आप बार-बार बंगाल पर हमला क्यों कर रहे हैं? याद रखिए, बंगाल भी जवाब देगा।" मुख्यमंत्री ने ब्यूरोक्रेट्स और पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर मोदी सरकार और BJP पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

ममता बनर्जी ने कहा, "BJP को चांद, सूरज, ग्रह और तारे भी उन्हें माफ नहीं करेंगे। हम और सीटें जीतेंगे।' ममता ने लोगों से अपील की कि BJP का बॉयकॉट करे। मेरी अपील है। तृणमूल को वोट दें, बंगाल को वोट दें। मुख्यमंत्री ने फिर से आयोग पर निशाना साधा।

टीएमसी बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 3 सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम दार्जिलिंग की पहाड़ियों में चुनाव लड़ेगी।

मदन मित्र को बरानगर से टिकट दिया गया है। बेलेघाटा से कुणाल घोष को टिकट दिया गया है। 

ममता बनर्जी भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी। शशी पांजा को मानिक तला से टिकट दिया गया है।

अभिषेक बनर्जी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। कल्याण बनर्जी के बेटे प्रभात बनर्जी को उत्तरपाड़ा सीट से मैदान में उतारा गया है। नंदीग्राम से पवित्रा कर को मैदान में उतारा गया हैं जहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी उम्मीदवार हैं।

राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक को उनकी सीट आसनसोल उत्तर से ही टिकट दिया गया है। उनके भाई अभिजीत घटक को कुल्टी से टिकट दिया गया है।

अभिषेक बनर्जी ने बताया कि टीएमसी ने महिलाओं को 52 सीटें दीं हैं। 95 एससी-एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिए गए और 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

क्रिकेटर मनोज तिवारी का टिकट कटा। वह राज्य में खेल राज्य मंत्री थे।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह भवानीपुर से ज्यादा से ज्यादा वोट लेकर जीतेंगी। सिर्फ भवानीपुर में ही नहीं, बल्कि बाकी सीटों में भारी वोट से जीतेंगे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह बिना किसी नियम के फैसले ले रहा है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट की राय भी वह नहीं मान रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in