टीटागढ़ में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

2 पिस्टल और 17 गोलियों के साथ नकदी भी बरामद
Two Arrested with Firearms and Cash in Titagarh
अभियुक्तों व हथियारों को दिखाती टीटागढ़ पुलिस
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

टीटागढ़ : टीटागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी के संदेह में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो 7 एमएम पिस्टल, 17 गोलियां, चार मैगजीन और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को आरएफएस ड्यूटी पर तैनात टीटागढ़ थाने के एसआई सोमनाथ सामंत को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बीटी रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर में मौजूद हैं।

हत्या की मिली थी सुपारी या कुछ और हुई थी डील, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को रोककर दो लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल बाबू राम (34) और राजा कुमार शाह (26) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल कोलकाता में अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। बताया गया है कि वे लगातार फोन पर बात कर रहे थे अतः माना जा रहा है कि वे किसी डील के तहत वहां पहुंचे थे। अभियुक्तों को बैरकपुर कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in