Virat के बिना Anushka ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

बीते दिन अनुष्का शर्मा 37 साल की हो गई हैं
Virat के बिना Anushka ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन
Published on

मुंबई - अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्होंने सुल्तान, पीके और ऐ दिल है मुश्किल जैसी हिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। उनकी फिल्मों का इंतजार हमेशा बड़े उत्साह से किया जाता है, लेकिन हाल के समय में वह फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ा दूर नजर आ रही हैं। जब से अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनी हैं, वह मीडिया से कुछ हद तक बाहर रहती हैं। हालांकि, वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश कर देती हैं, जैसे कि उन्होंने हाल ही में अपने जन्मदिन के अगले दिन किया।

कैसा बीता अनुष्का शर्मा का बर्थडे ?

अनुष्का शर्मा ने 2 मई 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन की एक खूबसूरत झलक शेयर की। तस्वीर में वह सादे पिंक-व्हाइट कुर्ता-पायजामा में काउच पर बैठी मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं, जबकि उनके सामने एक टेबल पर कई खूबसूरत बुके रखे हुए हैं। इस पोस्ट के जरिए अनुष्का ने अपने फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और लिखा, "बर्थडे लव के लिए आप सभी को थैंक्यू।" उनके इस पोस्ट पर फैंस भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

 अनुष्का शर्मा किस फिल्म में आऐंगी नजर ?

अनुष्का शर्मा ने 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। 2021 में यह जोड़ी एक बेटी, वामिका, के माता-पिता बनी थी और फिर 2024 में उनके घर एक बेटा अकाय आया। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से अनुष्का मीडिया की नजरों से दूर हैं और अपने परिवार के साथ लंदन में बस गई हैं, हालांकि काम के सिलसिले में वह अक्सर मुंबई आती रहती हैं। जल्द ही वह झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in