देशभर में वोटर लिस्ट अपडेट का तीसरा चरण जल्द

16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR अभियान, करोड़ों मतदाताओं तक पहुंचेगी टीम
देशभर में वोटर लिस्ट अपडेट का तीसरा चरण जल्द
Published on: 

नई दिल्ली : देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण जल्द शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। अब तक 10 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण में 16 राज्य और 3 केंद्रशासित प्रदेश शामिल होंगे, जहां बड़े पैमाने पर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और करीब 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) मिलकर लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

इस अभियान के तहत ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली और त्रिपुरा समेत कई राज्य शामिल हैं। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश को इस चरण से बाहर रखा गया है। इन क्षेत्रों में भौगोलिक और मौसम संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अलग समय-सारणी जारी की जाएगी।

अब तक इस प्रक्रिया के तहत देश के करीब 99 करोड़ मतदाताओं में से 60 करोड़ को कवर किया जा चुका है। बाकी लगभग 40 करोड़ मतदाताओं को आगामी चरणों में शामिल किया जाएगा।

चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और भरोसेमंद बनी रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in