राष्ट्रपति 7 अप्रैल सोमवार से 4 दिन के विदेश दौरे पर

पुर्तगाल और स्लोवाकिया का करेंगी दौरा
राष्ट्रपति 7 अप्रैल सोमवार से 4 दिन के विदेश दौरे पर
Published on

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 7 अप्रैल से 4 दिन के विदेश दौरे पर जाएंगी। पहले दो दिन 7-8 अप्रैल वे पुर्तगाल और 9-10 अप्रैल को स्लोवाकिया में आधिकारिक अतिथि होंगी। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर वे पुर्तगाल जा रही हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय में पश्चिमी डेस्क के सचिन तन्मय लाल ने बताया कि लगभग 27 साल के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति का पुर्तगाल दौरा है।

इससे पहले 1998 में केआर नारायणन पुर्तगाल गए थे। मुर्मू ऐसे समय पर जा रही हैं जब भारत और पुर्तगाल अपने कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे कर रहे हैं। वह पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ उच्चप्रतिनिधि मंडल स्तर की बैठक करेंगी। इसके अलावा वे पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और पार्लियामेंट के अध्यक्ष से भी मिलेंगी। राष्ट्रपति पुर्तगाल में रहने वाले आप्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगी।

9 अप्रैल को जाऐंगी स्लोवाकिया

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी के निमंत्रण पर मुर्मू 9 अप्रैल को स्लोवाकिया पहुंचेंगी, जहां वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वे स्लोवाकिया की नेशनल काउंसिल के स्पीकर से मिलेंगी। दोनों देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in