नेपाली संसद का नया सत्र 25 अप्रैल से शुरू होगा

25 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
नेपाली संसद का नया सत्र 25 अप्रैल से शुरू होगा
Published on

काठमांडू : नेपाली संसद का नया सत्र 25 अप्रैल से यहां नयाबनेश्वर स्थित संसद भवन में शुरू होगा। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक नोटिस के मुताबिक, नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने मंत्रिपरिषद की सिफारिश के अनुसार 25 अप्रैल को संघीय संसद के दोनों सदनों का सत्र बुलाया है। इसमें कहा गया है कि मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में सिफारिश की गई कि राष्ट्रपति शुक्रवार को संसद का बजट सत्र बुलाएं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in