सोना-चांदी पर दिखा अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव का असर

अमेरिका-ईरान के बीच ताजा बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने तथा मजबूत वैश्विक रुख के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
gold price
फाइल फोटो
Published on

नई दिल्लीः अमेरिका-ईरान के बीच ताजा बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने तथा मजबूत वैश्विक रुख के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,315 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,134 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,355 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 49.55 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 5,046.95 डॉलर प्रति औंस हो गया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख (कमोडिटी) हरीश वी ने कहा कि बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सुरक्षित निवेश मांग मजबूत होने से सोना 5,000 डॉलर से ऊपर चला गया।

चांदी का भाव भी चढ़ा

वहीं अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 4,375 रुपये की तेजी के साथ 2,45,750 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,375 रुपये यानी 1.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 5,975 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी बाजार में, कॉमेक्स चांदी वायदा में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही, जो 1.23 डॉलर या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 78.87 डॉलर

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in