कहीं और नहीं करनी थी शादी...

भागकर प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत
The couple eloped and consumed poison, resulting in the death of the lover.
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव : 'वैलेंटाइन के हफ्ते' में जब दुनिया मोहब्बत का जश्न मना रही है, तब उत्तर 24 परगना के बागदा थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। किसी और के साथ सात फेरे लेने के बजाय एक प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। गुरुवार रात शादी की शहनाइयां बजनी थीं, लेकिन उससे पहले ही प्रेमी की अर्थी उठ गई। मृतक युवक का नाम सूर्य गाइन है, जबकि उसकी नाबालिग प्रेमिका अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

शादी की पूर्व संध्या पर भरी मांग, फिर पिया जहर

घटना बागदा के चাঙ্গা चांदपुर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, सूर्य और नाबालिग किशोरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। लड़की के बालिग होने में अभी चंद महीने बाकी थे, लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार ने आनन-फानन में उसकी शादी कहीं और तय कर दी। बुधवार रात, जब घर में शादी की रस्में चल रही थीं, दोनों ने एक सुनसान मैदान में मुलाकात की। वहां सूर्य ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों ने साथ में जहर पी लिया।

मारपीट और लापरवाही का आरोप

जहर खाने के बाद किशोरी ने खुद घर फोन कर इसकी जानकारी दी। युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने मौके पर पहुँचकर सूर्य की मदद करने के बजाय उसके साथ मारपीट की और उसे मैदान में ही तड़पता छोड़कर लड़की को ले गए। बाद में सूर्य के परिवार ने उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

पुराना था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि यह जोड़ा पहले भी भागकर दूसरे राज्य गया था, लेकिन पुलिस उन्हें वापस ले आई थी। उन्होंने लड़की के बालिग होने तक इंतजार करने का फैसला किया था, लेकिन परिवार के दबाव ने इस प्रेम कहानी का खौफनाक अंत कर दिया। पुलिस ने सूर्य के परिवार की शिकायत पर लड़की के माता-पिता और मौसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in