पिता ने लाठी से किया वार, युवक की हुई मौत

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर करता था मारपीट
Thakurnagar Murder Case: Father Kills Son in Self-Defense Over Alcohol Dispute
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव : उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में माता-पिता पर अत्याचार करने वाले बेटे को रोकने के लिए पिता ने लाठी से वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए वृद्ध पिता को हिरासत में लिया है। मृत युवक की पहचान सुमन विश्वास के रूप में हुई है। वह पेशे से रंग मिस्त्री था और गायघाटा थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर स्थित बड़ा कृष्णनगर गांव में अपने वृद्ध माता-पिता के साथ रहता था।

उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर की घटना

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, सुमन कथित तौर पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर माता-पिता के साथ मारपीट करता था। उसके व्यवहार से दोनों लंबे समय से परेशान थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार को भी नशे की हालत में घर लौटने के बाद सुमन ने अपने पिता सुमंत विश्वास पर हमला कर दिया। हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध पिता ने आत्मरक्षा में पास रखी लाठी से बेटे पर वार किया। लाठी उसके सिर पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गायघाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in