T20 विश्व कपः इस देश का कप्तान ही टूर्नामेंट से हुआ बाहर

आयरलैंड को ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच से पहले करारा झटका लगा जब उसके कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए।
T20 विश्व कपः इस देश का कप्तान ही टूर्नामेंट से हुआ बाहर
Published on

कोलंबोः आयरलैंड को ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच से पहले करारा झटका लगा जब उसके कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में एक कैच लेते हुए दाहिने घुटने में चोट लगी थी । इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए तेजी से एक रन लेने के प्रयास में वह चोट और गंभीर हो गई।

टी20 विश्व कप इवेंट तकनीकी समिति ने स्टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग को आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। आयरलैंड ग्रुप बी के मैच में शनिवार को ओमान से खेलेगा। टॉपिंग बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने पिछले साल अफगानिस्तान ए के खिलाफ अबुधाबी में आयरलैंड ए के लिये खेला था।

आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग का बाहर होना बड़ा झटका है हालांकि टीम को टॉपिंग से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा,‘आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद पॉल स्टर्लिंग का स्कैन कराया गया जिसमें पता चला कि उनकी चोट गंभीर है और वह टूर्नामेंट आगे नहीं खेल पायेंगे। वह जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह सैम टॉपिंग को शामिल किया गया है जो चेन्नई में ही नार्दर्न नाइट्स टीम के साथ अभ्यास कर रहा था।’’

T20 विश्व कपः इस देश का कप्तान ही टूर्नामेंट से हुआ बाहर
T20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in