ग्वालियर में SUV रफ्तार ने छीनी 5 लोगों की जिंदगी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के पुलिस के पीछा किए जाने के दौरान तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के शिकार ऑटो को देखते लोग।
दुर्घटना के शिकार ऑटो को देखते लोग।
Published on

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के पुलिस के पीछा किए जाने के दौरान तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि टक्कर की एक अन्य घटना में शामिल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने फोन पर पीटीआई को बताया कि यह हादसा तड़के करीब पौने तीन बजे परशुराम चौराहा पर हुआ। रामनवमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन के बाद ऑटो-रिक्शा से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो एक नीम के पेड़ से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के शिकार ऑटो को देखते लोग।
‘शत्रु’ देशों में टीम भेजने पर ईरान की रोक

सक्सेना ने बताया कि पुलिस बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास कर रहे एसयूवी के चालक का पीछा कर रही थी। मृतकों की पहचान इंद्रजीत शाक्य (55), उनकी पत्नी लीला (52), शुभम कश्यप (30), उनकी पत्नी शगुन (25) और रिश्तेदार पिंकी कश्यप (60) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। घायलों में प्रीति (20), प्रियांश (5), आरव (6) और ऑटो चालक राजेश कुमार (28) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक अमन शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार शाम छिंदवाड़ा जिले में बस और पिकअप वाहन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 31 अन्य घायल हुए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in