अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में सूर्यवंशी का तूफान, छक्कों की बारिश और बनाए 175 रन

अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ भारत के सबसे युवा सनसनीखेज खब्बू बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में बना दिया है।
अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में सूर्यवंशी का तूफान, छक्कों की बारिश और बनाए 175 रन
Published on

हरारेः अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ भारत के सनसनीखेज खब्बू बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। सूर्यवंशी का इस विश्व कप में यह पहला शतक है। लेकिन वह इसे दोहरा शतक में नहीं बदल सके। वह 175 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हो गये।

सूर्यवंशी ने अपने 175 रन मात्र 80 गेंदों पर ही बनाये। उन्होंने एक पारी में अपने सबसे अधिक 14 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने आज की पारी में कुल 15 छक्के लगाये। उन्होंने 15 चौके भी लगाये।

अंडर 19 विश्व कप में सूर्यवंशी ने 175 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया है। अभी तक किसी बल्लेबाज ने इतना रन नहीं बनाये हैं। सूर्यवंशी ने मात्र 55 गेंदों में अपना शतक बना लिया था।

भारत के होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं। इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के नाम है जिन्होंने हाल में विंडहोक में जापान के खिलाफ 51 गेंद में सैकड़ा बनाया था। सूर्यवंशी ने महज 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी अंदाज में खेलते हुए फिर अगले 50 रन सिर्फ 23 गेंद में बना लिए।

फाइनल से पहले भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला था। बांग्लादेश के खिलाफ 67 गेंद में 72 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंद में 40 रन, जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंद में 52 रन, और सेमीफाइलन में अफगानिस्तान के खिलाफ 33 गेंद में 68 रन बनाये थे। हालांकि दो पड़ोसी देशों बांग्लादेश के खिलाफ दो और पाकिस्तान के खिलाफ 30 उन्होंने बनाये थे।

बिहार के रहने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पिछले साल के आईपीएल के बाद से चर्चित नाम बन गये हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में वह सबसे कम उम्र में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उसके बाद से वह भारत के अंडर 19 टीम में चुने गये। भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में भी उन्होंने शतक बनाये हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी 15 वर्ष के भी नहीं हुए लेकिन आज वह भारतीय क्रिकेट जगत के चमकता सितारा बन गये हैं। उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया जा रहा है।

अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में सूर्यवंशी का तूफान, छक्कों की बारिश और बनाए 175 रन
T20 विश्व कपः सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in