फाइनल मैच से पहले सूर्यकुमार यादव साथियों संग पहुंचे प्रसिद्ध मंदिर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और टी20 के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कम से कम सात सदस्यों ने शुक्रवार को सुबह श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
फाइनल मैच से पहले सूर्यकुमार यादव साथियों संग पहुंचे प्रसिद्ध मंदिर
S.Gopakumar
Published on

तिरुवनंतपुरमः न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और टी20 के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कम से कम सात सदस्यों ने शुक्रवार को सुबह श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ी 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर मंदिर गए। मंदिर के लिए पारंपरिक परिधान में पहुंचे इस समूह में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल तथा बल्लेबाज रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे।

इसके अलावा गेंदबाज कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई तथा फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। निर्णायक मुकाबले से पहले दुआ करने के लिए टीम के सदस्य मंदिर में 30 मिनट तक रहे। समृद्ध इतिहास और अलंकृत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पूजनीय हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को खेला जाएगा।

S.Gopakumar
फाइनल मैच से पहले सूर्यकुमार यादव साथियों संग पहुंचे प्रसिद्ध मंदिर
पांचवां टी20 मैचः क्या गृह नगर में चलेगा संजू सैमसन का बल्ला?
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in