सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर' 16 को नहीं रिलीज होगी

इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय ने साथ में किया है काम
सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर' 16 को नहीं रिलीज होगी
Published on: 

मुंबई : सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट बदल गयी है। पहले यह फिल्म 16 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल गयी है। ‘केसरी वीर’ के मेकर्स ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म अब 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश और दुनिया में इस दिन फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली ने योद्धाओं के रोल किए हैं वहीं विवेक ओबेरॉय खलनायक के रोल में नजर आयेंगे। फिल्म की कहानी की बात की तरें तो इसमें सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की एक ऐतिहासिक कहानी दिखाई जाएगी। कैसे कुछ योद्धाओं ने इस मंदिर की रक्षा की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस अकांक्षा शर्मा भी नजर आंएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in