28वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने दी जान

गौतम बुद्ध नगर जिले में बीटेक की एक छात्रा ने सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी की 28वीं मंजिल से कूदकर रविवार सुबह कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Published on

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर जिले में बीटेक की एक छात्रा ने सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी की 28वीं मंजिल से कूदकर रविवार सुबह कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सेक्टर 24 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 32 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली अर्पिता (21) ने 28 मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पंजाब के एक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in