घाटी में आतंक पर वार, एक आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
आतंकियों की  घेराबंदी में तैनात एक सैनिक।
आतंकियों की घेराबंदी में तैनात एक सैनिक।
Published on

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रातभर जारी रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने इस अभियान के दौरान कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन लोगों को रुकने को कहा गया तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सैन्य बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसने बताया कि सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान जारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in