शिल्पान्न में शॉपिंग कार्निवल शुरू, चलेगा 22 फरवरी तक

शॉपिंग कार्निवल का उद्घाटन करतीं मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य। साथ में हैं हिडको के 
वाइस चेयरमैन डॉ. एच के द्विवेदी, एमएसएमई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे, बोरो चेयरपर्सन देवलीना विश्वास व अन्य गण्यमान्य व्यक्तिगत
शॉपिंग कार्निवल का उद्घाटन करतीं मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य। साथ में हैं हिडको के वाइस चेयरमैन डॉ. एच के द्विवेदी, एमएसएमई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे, बोरो चेयरपर्सन देवलीना विश्वास व अन्य गण्यमान्य व्यक्तिगत
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुप्रेरणा से लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र विभाग, हिडकाे के सहयोग से शॉपिंग कार्निवल क़ा आयोजन किया है। शुक्रवार 13 फरवरी को शिल्पान्न में शॉपिंग कार्निवल का उद्घाटन किया गया। यह 22 फरवरी तक चलेगा। शिल्पान्न, अलीपुर जेल संग्रहालय के ठीक सामने, जजेस कोर्ट रोड पर स्थित चमड़ा एवं कुटीर उद्योग उत्पाद विपणन केंद्र है। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शॉपिंग कार्निवल का उद्घाटन किया। इस मौके पर हिडको के वाइस चेयरमैन डॉ. एच के द्विवेदी, एमएसएमई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे, बोरो चेयरपर्सन देवलीना विश्वास व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथियों ने शिल्पान्न के बारे में आम जनता में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की आवश्यकता की सराहना की। शिल्पान्न विभिन्न चमड़े के उत्पादों, साड़ियों और बंगाल के हस्तशिल्प उत्पादों के एक ही स्थान पर मिलने वाला केंद्र है, जहां इसके भीतर स्थित दुकानों से ये सभी उत्पाद उपलब्ध हैं।

एक नजर मुख्य बातों पर

* उद्घाटन समारोह में स्टॉल मालिकों और आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

* शिल्पान्न के प्रीमियम उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन के लिए 30 से अधिक व्यक्तिगत स्टॉल लगाए गए हैं।

* कार्निवल के दौरान 25% से शुरू होने वाली भारी छूट देने की बात कही गयी है।

* कार्निवल अवधि के दौरान लोक प्रसार शिल्पी द्वारा हल्के संगीत कार्यक्रम और फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है।

* शॉपिंग कार्निवल 22 फरवरी 2026 तक सभी दिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in