शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में पवार की छाती में संक्रमण पाया गया है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार (शप) के प्रमुख शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को बारामती में उनके आवास से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में छाती में संक्रमण पाया गया है।

ग्रांट ने बताया, “सभी जांचों के बाद हम उन्हें (पवार को) एक दिन के लिए भर्ती कर सकते हैं।’’ उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच कर रही है और आगे का इलाज उसी के अनुसार किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 85 वर्षीय नेता को दोपहर में अस्पताल लाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी थे।

अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद पवार को व्हीलचेयर पर अस्पताल के अंदर ले जाया गया। हालांकि पवार स्वयं ही वाहन से उतरे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंह के कैंसर से उबर चुके पवार गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित हैं।

फाइल फोटो
कांग्रेस की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला क्यों लिखा पत्र?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in