संसद परिसर में सुरक्षा अलार्म बजा, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तेज हवाएं चलने के बीच, संसद के प्रवेश द्वार पर लगा एक ‘बूम बैरियर’ तकनीकी खराबी के कारण गिर जाने पर सुरक्षा अलार्म बज गया और तुरंत ही एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) मौके पर पहुंचा।
संसद भवन ( फाइल फोटो )
संसद भवन ( फाइल फोटो )
Published on: 

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तेज हवाएं चलने के बीच, संसद के प्रवेश द्वार पर लगा एक ‘बूम बैरियर’ तकनीकी खराबी के कारण गिर जाने पर सुरक्षा अलार्म बज गया और तुरंत ही एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) मौके पर पहुंचा।

सूत्रों ने बताया कि संसद भवन परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएफ) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि कोई सुरक्षा खतरा नहीं पाया गया। विजय चौक के पास स्थित गेट से वाहनों की आवाजाही कुछ समय बाद सामान्य रूप से बहाल हो गई।

सूत्रों ने बताया कि ‘बूम बैरियर’ संभवत: तेज हवा के कारण आई तकनीकी खराबी के चलते स्वत: ही नीचे गिर गया। ‘बूम बैरियर’ उठाये जाने पर ही वाहन परिसर में प्रवेश कर पाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बारे में विस्तृत जांच की जा रही कि क्या ‘बूम बैरियर’ तेज हवा के कारण गिरा था, या उस समय संसद परिसर में प्रवेश कर रही एक कार का ‘प्रवेश स्टिकर’ नहीं पढ़े जा सकने के कारण यह घटना हुई। निकट में तैनात एक क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन घटना के लिए वजह के रूप में तकनीकी खराबी सामने आने पर उसे जल्द ही अपने स्थान पर वापस भेज दिया गया। एक सूत्र ने बताया, ‘‘इस दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।’’

संसद भवन ( फाइल फोटो )
वाममोर्चा ने 192 उम्मीदवार उतारे, चुनावी मैदान में जोरदार एंट्री

दिसंबर 2023 में हुई सुरक्षा चूक के बाद, मई 2024 में संसद भवन की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को तैनात किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इस अर्धसैनिक बल ने परिसर की सुरक्षा के लिए लगभग 3,300 कर्मियों को तैनात किया है। सीआईएसएफ दल में दमकलकर्मी और आपदा राहत दल भी शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in