सप्तक संयुक्त 48वें स्थान पर खिसके

जाने खेल का हाल
सप्तक संयुक्त 48वें स्थान पर खिसके
Published on

स्पेन : भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार यहां फॉन्टानल्स गोल्फ क्लब में ‘चैलेंज डी एस्पाना’ के तीसरे दौर में दो ओवर 73 के निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 48वें स्थान पर खिसक गए। शुरुआती दो दौर में 69 और 66 का कार्ड खेलने वाले तलवार का कुल स्कोर अब पांच अंडर है। वह पहले दो दौर की लय को तीसरे दौर में जारी नहीं रख सके। वह इसमें एक बर्डी के मुकाबले तीन बोगी कर बैठे। फ्रांस के क्लेमेंट चार्मसन पांच अंडर 66 का कार्ड खेलने के बाद कुल 15 अंडर के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in