हावड़ा में ई-रिक्शा बैट्री चोर गिरोह का भंडाफोड़

सांकराइल पुलिस ने 20 बैट्रियां कीं बरामद, 4 गिरफ्तार
Crackdown on E-Rickshaw Battery Theft: Sankrail PS Recovers 20 Batteries, 4 Arrested
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा सिटी पुलिस के सांकराइल थाने को ई-रिक्शा (टोटो) की बैट्रियां चुराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने टिकियापाड़ा इलाके में छापेमारी कर चोरी की गईं सभी 20 ई-रिक्शा बैट्रियों को बरामद कर लिया है। सांकराइल थाने में दर्ज एक मामले की जांच के तहत पुलिस अधिकारियों ने यह कार्रवाई की और मौके से चुराई गई 20 की 20 बैट्रियां जब्त कर ली गईं। इस सिलसिले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मुबारक अली, मोहम्मद सोहैल, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद सज्जाद के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि क्या वे हावड़ा के अन्य इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे। सांकराइल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in