आरजी कर भ्रष्टाचार मामला: संदीप घोष को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही फूटा 'अभया' के पिता का गुस्सा

सीबीआई जांच पर उठाए सवाल
Abhaya's Father Slams CBI After Sandip Ghosh Gets Supreme Court Bail
फाइल फोटो REP
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

पानीहाटी : आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से पूर्व अध्यक्ष संदीप घोष को जमानत मिलने के बाद पीड़िता 'अभया' के परिवार में भारी निराशा और आक्रोश है। जमानत की खबर सामने आते ही मृतका के पिता शेखर देबनाथ ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं और जांच की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई है।

"सीबीआई की लापरवाही निराशाजनक", पिता ने जताई नाराजगी

अदालत द्वारा जांच की धीमी गति पर की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए शेखर देबनाथ ने कहा कि देश की 147 करोड़ जनता जिस केंद्रीय एजेंसी पर भरोसा करती है, उसकी ओर से ऐसी लापरवाही बेहद निराशाजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि भ्रष्टाचार मामले के अलावा बलात्कार और हत्या के मुख्य मामले में भी बिना किसी देरी के जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाए ताकि न्याय मिल सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in