अक्टूबर में त्योहारों और छुट्टियों के कारण 12 दिन बंद रहेंगी राशन दुकानें !

ऑनलाइन रखरखाव और पूजा अवकाश से प्रभावित रहेगी राशन वितरण व्यवस्था
Ration Shops to Remain Closed for 12 Days in October in West Bengal
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अक्टूबर का महीना त्योहारों की छुट्टियों से भरा हुआ है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल में राशन दुकानें कुल 12 दिन बंद रहेंगी। ऑनलाइन राशन प्रणाली के नियमित रख-रखाव के कारण हर महीने के पहले और अंतिम दिन राशन वितरण स्थगित रहता है। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी होने की वजह से इस बार राशन सामग्री का उठाव 3 अक्टूबर से शुरू होगा। राज्य सरकार के कार्यालयों में 15 से 26 अक्टूबर तक पूजा का अवकाश घोषित किया गया है, जिसके चलते राशन सेवाओं पर भी सीधा असर पड़ेगा।

18 अक्टूबर से पहले राशन का कोटा लेने की सलाह, महालया और दुर्गा पूजा की छुट्टियां शामिल

दुकानों के बंद रहने के दिनों में महालया, दुर्गा पूजा (महासप्तमी से विजया दशमी), लक्ष्मी पूजा, सोमवार की साप्ताहिक छुट्टियां और एनआई एक्ट के तहत मिलने वाले अवकाश शामिल हैं। "ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन" के महासचिव विश्वंभर बसु ने ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए 18 अक्टूबर (महासप्तमी) से पहले अपना मासिक राशन कोटा अवश्य प्राप्त कर लें। तकनीकी व्यवधानों और छुट्टियों की अधिकता को देखते हुए समय पर राशन ले लेना ही सही रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in