राहुल का मोदी पर कटाक्ष- क्या प्रधानमंत्री पर किसी ‘ग्रिप’ की पकड़ बहुत मजबूत है?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चार श्रम संहिताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मजदूरों और किसानों के भविष्य को नजरअंदाज किया गया है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( फाइल फोटो)
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( फाइल फोटो)
Published on

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चार श्रम संहिताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मजदूरों और किसानों के भविष्य को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मजदूरों और किसानों की सुनेंगे या उन पर किसी “ग्रिप” की पकड़ बहुत मजबूत है?

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘आज देश भर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी।’’ उनके मुताबिक, किसानों को आशंका है कि (अमेरिका के साथ किया गया) व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है। जब उनके (मजदूरों और किसानों के) भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, तब उनकी आवाज को नजरअंदाज कर दिया गया।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी जी अब सुनेंगे या उन पर किसी “ग्रिप” की पकड़ बहुत मजबूत है?

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं ।’’

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( फाइल फोटो)
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विपक्ष का संसद के अंदर से लेकर बाहर तक हल्लाबोल
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in