प्रियंका गांधी बोलीं, एक परिवार लूट रहा असम

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को डरा-धमकाकर काम कर रही है।
असम के मुद्दों को लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है।
असम के मुद्दों को लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है।
Published on

नाजिरा/तिंगखोंगः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर बुधवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस संसाधन संपन्न राज्य में ‘‘केवल एक परिवार सब कुछ लूट रहा है’’ जबकि आम लोगों के पास ‘‘कुछ भी नहीं है’’। वाड्रा ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को डरा-धमकाकर काम कर रही है।

विपक्ष के नेता और पार्टी के उम्मीदवार देबब्रत सैकिया के समर्थन में नाजिरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला किया और उन पर अमेरिका का ‘‘गुलाम’’ होने का आरोप लगाया। वाड्रा ने दावा किया, ‘‘असम में एक परिवार सब कुछ लूट रहा है और जब वे लूटपाट नहीं कर रहे होते हैं तो खदानें, जमीनें और हर संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी जाती है।’’

उन्होंने असम में भाजपा नीत सरकार के दौरान हर मोर्चे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए शारदा, स्मार्ट सिटी और एनसी हिल्स जैसे कई पुराने घोटालों का मुद्दा उठाया। वाड्रा ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने कहा था कि उसने ‘डबल इंजन’ वाली सरकार दी है। असल में यह दोहरी गुलामी वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की गुलामी में लगे हैं और हिमंत विश्व शर्मा मोदी की गुलामी कर रहे हैं।’’

असम के मुद्दों को लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है।
टिकट बंटवारे पर कांग्रेस दफ्तर में सिर-फुटव्वल

उन्होंने ‘‘चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने के वादे को पूरा करने में नाकाम रहने के लिए’’ भाजपा सरकार पर हमला किया और इस बात पर जोर दिया कि बागानों के लोग संघर्ष कर रहे हैं। लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘विभिन्न जनजातीय समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की वर्षों से मांग कर रहे हैं। भाजपा ने उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे।’’

वाड्रा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत डर पैदा करके और धमकियों के बल पर देश और राज्य पर शासन कर रहे हैं। हमारी लड़ाई इसी डर के खिलाफ तथा असम की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए है।’’

असम विधानसभा की 126 सीट के लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा और परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in