पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली

सीने और श्वसन संबंधी संक्रमण के उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Kolkata
तीन दिन से अस्पताल में थे भर्ती
Published on: 

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। उन्हें सीने और श्वसन संबंधी संक्रमण के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पवार (85) इसके बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गये। वे पिछले तीन दिन से इस अस्पताल में भर्ती थे। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने पत्रकारों को बताया कि पवार की हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

डॉक्टर ने कहा कि वे घर पर अपना इलाज जारी रखेंगे। उन्हें ब्रोंकाइटिस का दौरा पड़ा था और सीने में संक्रमण भी था, जिसमें अब सुधार हो रहा है। उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त निर्देश दिए गए हैं। मुझे विश्वास है कि वह अपना ख्याल रखेंगे।

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, बालासाहेब थोराट और राकांपा नेता दिलीप वलसे पाटिल शुक्रवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उद्योगपति गौतम अदाणी और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

पवार को शुरू में दो नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था और चार नवंबर को वहां से छुट्टी दे दी गयी थी। उसी दिन उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News