जम्मू में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर में सांबा जिले के कई अग्रिम गांवों में शनिवार को व्यापक तलाश अभियान शुरू किया।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

जम्मूः सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर में सांबा जिले के कई अग्रिम गांवों में शनिवार को व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनट तक दुश्मन ड्रोन की गतिविधि देखी गई।

उन्होंने बताया कि इलाके को कड़ी निगरानी में रखा गया और दिन निकलते ही यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया कि सीमा पार से हथियारों या मादक पदार्थ की कोई खेप तो नहीं गिराई गई है।

सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिन में यहां निकटवर्ती आर एस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों में ड्रोन से खेप गिराए जाने की जानकारी मिलने के बाद 3.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने कहा कि आर एस पुरा सेक्टर से मादक पदार्थ मिलने के मामले में पूछताछ के लिए दो संदिग्ध तस्करों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

फाइल फोटो।
ईरान का तेल निर्यात नेटवर्क तबाह, ट्रंप का दावा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in